आज गुरुवार को सुबह साढ़े 9 बजे के लगभग देहरिया से सोयाबीन काटने लिये कलुखेडा जा रही मजदूरों से भरी टेक्टर ट्राली ग्राम बोरखेड़ी लड़ा के समीप अनियंत्रित होकर के पलटी खा गई जिसमें 7 लोग घायल हो गए। इसमे 4 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल है। इस घटना का शिकार हुए रतलाम जिले के पलसोली गांव के निवासी है। इन सभी घायलों को पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया यहां पर डॉक्टर बृजभूषण पाटीदार के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है उसके बाद चार घायलों को आगर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
ये हुए घायल
इस घटना में सन्तोष पिता जालु, बद्रीलाल पिता मन्नाजी, सन्तोष पिता मन्ना जी, मोहित पिता सन्तोष, नन्दीबाई पति बदरीलाल, हुकली बाई पति जुगन, लक्ष्मीबाई पति सन्तोष शामिल है।



