सुसनेर। बुधवार को भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती पर सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किये गए। यहा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपाइयों ने कहा कि यह सेवा कार्य अटल जी के विचारों और उनके आदर्शों को समर्पित है। उनका प्रेरणादायक जीवन हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। अटल जी का व्यक्तित्व, उनकी दूरदर्शिता और सेवा भावना हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। स्थानीय पुराने बस स्टैंड के समीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, मोड़ी मण्डल अध्यक्ष बजरंग पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन रातडिया, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन कानुड़िया, पूर्व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग, युवामोर्चा जिला महामंत्री डाक्टर सौरभ जैन, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वरसिंह कांवल, मुकेश चौधरी, अंशुल जैन, अक्षत जैन, नारायणसिंह कलारिया, दुल्हेसिंह गुर्जर आदि ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक दिलीप जैन सारंगयाखेड़ी ने किया एवं आभार सह संयोजक जितेंद्र सांवला ने माना। दूसरी ओर सुसनेर मण्डल के सभी बूथों पर भी जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपाईयों ने अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए।
