राकेश बिकुन्दीया, सुसनेर। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के द्वारा रविवार की सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष झंडा वंदन किया जाएगा। यहा पर ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी के करकमलों से ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके पश्चात शाम को साढ़े 4 बजे कंठाल नदी किनारे स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर व नाथ जी की कुटिया पर संगठन के प्रेस कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रमजीव पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को नवीन प्रेस कार्ड वितरित किए जाएंगे इस कार्यक्रम में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व प्रदेश सचिव अशोक नाहर अतिथि के रूप में मोजूद रहेंगे। यहा पत्रकारो के सहभोज का आयोजन भी होगा।
