सुसनेर। आज रविवार को 76 वे गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर प्रशासन द्वारा लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित किया गया। तहसीलदार विजय सेनानी, नायब तहसीलदार रामेश्वरम दांगी, कस्बा पटवारी मोहित नागर, गोवर्धन शर्मा, शिव पाटीदार के द्वारा सुसनेर के लोकतंत्र सेनानी पारसमल जैन कबाड़ी को फूलमाला पहनाकर व शॉल श्रीफल भेंटकर के सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
