राकेश बिकुन्दीया, सुसनेर। आगर जिला चिकित्सय में पदस्थ विभिन्न प्रकार के डॉक्टर अब अलग-अलग सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल में सेवा देंगे। CMHO डॉक्टर राजेश गुप्ता ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर डी एस परमार सोमवार को सुसनेर अस्पताल में सेवा देंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बृजभूषण पाटिदार मंगलवार को सेवा देंगे। बुधवार को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमल किशोर सागरीया, गुरुवार को नेत्र चिकित्सक डॉक्टर विजेंद्र चूरिहार, शुक्रवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय सागरीया, शनिवार को इएनटी डॉक्टर आर एल मालवीय सिविल अस्पताल सुसनेर में सेवा देंगे। सीएमएचओ डॉक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रशासकीय कार्य सुविधा एवं आमजन की स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करने हेतु आस्थाई रूप से डॉक्टरों की यह ड्यूटी लगाइ गई है। यह सभी डॉक्टर सिविल अस्पताल में 1-1 दिन सेवा देंगे। इनका समय सुबह 9 बजे दोपहर 2 बजे तक रहेगा। आपको बता दे कि भाजपा के मंडल महामंत्री पवन शर्मा के प्रयासों से यह सफल हो पाया है उन्होंने कुछ दिनों पूर्व उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को इस संबंध में पत्र सौंप करके सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती किए जाने की मांग की थी।

