Search
Close this search box.

July 5, 2025 11:06 am

Search
Close this search box.

बडौद के महाविद्यालय में मनाया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

बडौद/मालवा खबर/मोहम्मद आरिफ। नगर के आगर मार्ग स्थित मॉडर्न स्कूल मे संचालित महाविद्यालय में बुधवार 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया।जिसमे विविध कार्यक्रमों के साथ साथ “मध्य प्रदेश गान “को कार्यक्रम का केंद्र बिंदु रखा गया। जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्र गान के साथ साथ इसकी भी महत्ता का ज्ञान हो सके। मध्य प्रदेश की स्थापना से सम्बंधित व्याख्यान रखा गया। जिसमें मध्य प्रदेश की स्थापना संबंधी जानकारी दी गई।इस दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओर मध्य प्रदेश के विविध क्षेत्रों की जानकारी प्रस्तुत की।शिक्षक गोपाल सोलंकी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।ओर साथ ही विद्यार्थियो को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियो को हस्ताक्षर अभियान सम्बंधित जानकारी दी गयी।विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई ओर निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। शिक्षक विष्णु प्रसाद भाला ने विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के इतिहास की जानकारी दी ओर नई शिक्षा नीति के बारे में भी बताया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

malwakhabar
Author: malwakhabar

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!